पशुपालन के लिए लोन कैसे लें?
भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ पे अधिकतर लोग आज भी पशु पालन और खेती बाड़ी करते हैं। केंद्रीय सरकार भी किसानो के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं बना रही है। लेकिन सूचना का आभाव होने की वजह से किसान इन योजनाओं का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। यह लेख किसानो को लोन लेने का तरीका बताने के लिए है, कृपया इसको पूरा पढ़ें और अपने प्रश्नों को कमेंट करके हम तक पौहुचाएं।
![]() |
पशुपालन और संबंधित लोन देने वाले प्रमुख बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ़ बरोदा
- फ़ेडरल बैंक
- HDFC बैंक
पशुपालन लोन की सुविधाएँ
- आपको आपकी लागत का 100% तक का लोन उपलब्ध हैं।
- आमतौर पर लंबे समय तक पुनर्भुगतान।
- न्यूनतम कागजी कार्रवाई और त्वरित ऋण प्रसंस्करण।
- लचीले पुनर्भुगतान विकल्प जिसमें चेक, ईसीएस, इंटरनेट बैंकिंग, स्थायी निर्देश और स्वचालित ऋण वसूली शामिल हैं।
- आमतौर पर लोन कम ब्याज दरों पर वितरित किया जाता है।
पशुपालन लोन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
पशुपालन लोन के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम कागज़ों की आवश्यकताएं हैं।
- पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी के बीच एक पहचान प्रमाण।
- पासपोर्ट, लीज एग्रीमेंट, सेल्स टैक्स सर्टिफिकेट, बिजली या टेलीफोन बिल, राशन कार्ड आदि के बीच एक एड्रेस प्रूफ।
- ऋणदाता द्वारा अधिग्रहण की गई संपत्तियों का उद्धरण मांगा जा सकता है।
पशुपालन लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?
- योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु सम्बंधित विभाग में जाकर अन्य कागजातों के विषय में जानकारी लें जो आप को योजना में ऋण लेने हेतु आवश्यक हैं, उसके बाद आप उस अधिकारी से उस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर तथा मुहर लगवा लीजिये अर्थात अधिकारी द्वारा ऋण प्राप्त करने हेतु अनुमति प्राप्त कर ले, और अधिकारी द्वारा बताये गये बैंक में ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन करे |
- ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन हेतु उस प्रोजेक्ट को लेकर बैंक में जाएँ तथा बैंक को उस प्रोजेक्ट के बारे में फिर से समझाए। जैसे की आप कोनसा पशु पालना चाहते हैं, आप बकरी या कोई अन्य पशु पलना चाहते हैं उसका नाम स्पष्ट करें बैंक आप के द्वारा दिया हुआ प्रोजेक्ट तथा डिप्टी डारेक्टर का हस्ताक्षर और मुहर देखकर ऋण पास कर दिया जायेगा, और नियमनुसार धन आपके खाते में हस्तांतरित कर दिया जायेगा, यदि आप अरक्षित वर्ग के अंतर्गत आते है, तो आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आपको ऋण में सरकार की तरफ से अनुदान भी प्राप्त होगा |

0 Comments